पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध

पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में भारी बारिश के कारण बुधवार को राजगांगपुर प्रखंड़ के कुटुनियम पंचायत कार्यालय के सामने एक विशाल आम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से घटनास्थल दो घरों और एक पशु चिकित्सालय को मामूली क्षति हुई है।  पेड़ गिरने से पंचायत तक जाने का रास्ता अवरुद्ध होने से स्थानीय निवासियों का निकलना मुश्किल हो गया है।

 पेड़ काटने के 48 घंटे बाद भी पेड़ हटाने और सड़क साफ करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.  क्षेत्रवासियों ने प्रखंड़ व स्थानीय पंचायत की उदासीनता पर नाराजगी जतायी है.  स्थानीय निवासियों ने गिरे हुए पेड़ों को जल्द से जल्द काटने की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि खबर प्रसारण के बाद सरकारी तंत्र इसे हटाने में कितना समय और लगाता है।