ब्लॉक स्तर पर हर घर तिरंगा शोभायात्रा निकाला गया
अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर)
हमारा देश भारत वर्ष के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारसुगुड़ा जिले के लायकेरा ब्लॉक की तरफ से पूरे जोश और देशभक्ति के साथ ब्लॉक स्तर पर ,हर घर तिरंगा, शोभायात्रा निकाला गया। स्थानीय प्रखण्ड विकास अधिकारी जॉर्ज डुंगडुंग के नेतृत्व में निकाले गए इस शोभायात्रा में स्थानीय विधायक, पंचायत स्तर के अधिकारियों समेत कई ब्लॉक स्तर के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल लोग हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। पीएम श्री केबीजे सरकारी उच्च विद्यालय लायकेरा के शिक्षक और छात्र ने भी इस कार्यक्रम में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। हर घर तिरंगा' अभियान के ज़रिए हर घर में तिरंगा फहराने और देश के गौरव और देश की एकता का संदेश दिया गया। इस शोभायात्रा की वजह से पूरे अंचल में जोश और देशभक्ति का माहौल बन गया।





