ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रांगण में महिला दिवस पालित

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रांगण में महिला दिवस पालित

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रांगण में महिला दिवस पर विश्वविद्यालय के बहन जी की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में सभी महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के ऊपर विशेष तरह की चर्चा करते हुए महिला सशक्तिकरण पर अनेक तरह की योजनाओं एवं हर क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी पर जोर देते हुए इस सभा में महिलाओं द्वारा चर्चाएं की गई वही उपस्थित महिलाओं ने विद्यालय प्रांगण में अपने नृत्य के माध्यम से सभा में चार चांद लगा दी।

वही महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजगांगपुर  के प्रखंड़ शिक्षा अधिकारी सरिता सोरोनिया ,कौशल्या अग्रवाल , प्रोफेसर, सरबती ​​देवी महिला कॉलेज, रेखा अग्रवाल,
 ,बी के वीना -राजयोग शिक्षक, एवं अनेक महिलाओं की उपस्थिति में महिला दिवस की सभा संपन्न हुई।