बेरोजगार युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोज़गार परक प्रशिक्षण दे कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने का है लक्ष्य

बेरोजगार युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

 रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर  : स्थानीय बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास की तालीम प्रदान कर उन्हे नियुक्तिक्षम बनाने के लिए हाल ही में डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की ओर से अनेको कार्यक्रम आरंभ किये गए हैं l 
इसी क्रम में कंपनी के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) एवं सुंदरगढ़ जिले के नाबार्ड मिलकर संयुक्त रूप से आज संयंत्र के ऑडिटोरियम में एक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया l 

इस कार्यक्रम के तहत राजगांगपुर एवं लांजीबरना के 60 युवाओं को  प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा l 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नाबार्ड अधिकारी शक्ति प्रसन्न महापात्र उपस्थित थे। वहीँ अन्य अतिथियो में राजगांगपुर कारखाना मुख्य लोकेश कुमार बाहेती एवं लांजीबरना खादान प्रमुख सरोज कुमार राउत भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे l 

इस कार्यक्रम का लक्ष्य सुंदरगढ़ जिले के 60 बेरोजगार युवाओं को सहायक इलेक्ट्रीशियन एवं सीआरएम् डोमेस्टिक नॉन भोएस ट्रेड के ऊपर तालीम प्रदान कर नियुक्तिक्षम बनाना है।
इस कार्यक्रम के तहत बेरोजगारो को सयंत्र के राजगांगपुर स्थित दीक्षा केंद्र एवं लांजीबरना स्थित कंप्यूटर तालीम केंद्र में 3 माह तक तालीम दी जाएगी l 

राजगांगपुर के दीक्षा केंद्र में अब तक 250 से अधिक युवाओं ने कौशल विकास प्रशिक्षण ग्रहण किया है। इनमें से कई प्रशिक्षण प्राप्त  प्रशिक्षणार्थियो को विभिन्न कंपनियों में रोजगार मिल चुका है। 
इसके अलावा ओडिशा के राउरकेला, देवगढ़, कटक, जाजपुर और झारसुगुड़ा में भी दीक्षा केंद्र हैं जहाँ बेड-साइड अटेंडेंट, रिटेल सेल्स, इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटी एंड वेलनेस और सिलाई मशीन ऑपरेटर सहित विभिन्न ट्रेड में रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाता है।

मुख्य अतिथि महापात्र ने उपस्थित 60 युवाओं को उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और एक उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने की के लिए हार्दिक बधाई दी । राजगांगपुर कारखाना मुख्य लोकेश कुमार बाहेती ने इस अवसर पर कहा,कि डालमिया भारत फाउंडेशन का उद्देश्य न केवल प्रशिक्षण प्रदान करना है, बल्कि इन छात्रों को रोजगार लायक बनाना भी है l 
लांजीबरना खादान प्रमुख श्री राउत ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को दीक्षा कार्यक्रम में शामिल हो कर सुंदरगढ़ जिले की बढ़ती बेरोजगारी समस्या को सुलझाना चाहिए l      

डालमिया सीमेंट सी.एस.आर विभाग के तपन नायक ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया वहीँ दीक्षा कार्यक्रम प्रबंधक दीपक सेनापति ने  डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) के अंतर्गत डालमिया इंस्टीट्यूट ऑफ नॉलेज एंड स्किल हार्नेसिंग (दीक्षा) द्वारा दिए गए विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को जानकारी दी l 
कार्यक्रम के अंत में मानव संसाधन विभाग के श्री बलराम पंडा ने धन्यवाद् ज्ञापन किया l 

सी.एस.आर विभाग के  शिव नारायण परिडा़ एवं दीक्षा केंद्र के प्रशिक्षकों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान रहा।