बीजद के पूर्व राजगांगपुर टाउन अध्यक्ष का निलंबन रद्द
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर के बीजद पार्टी से निलंबित पूर्व नगर अध्यक्ष अमरेश चंद्र पांडा का निलंबन रद्द कर दिया है यानी की पार्टी से निलंबित कोई भी हो उसे चुनाव आये तो सौ खून माफ कर दो वाली कहावत सिद्ध होती नजर आ रही है। और इसकी जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों समेत बीजद खेमे में खुशी का माहौल है। अमरेश पांडा का पूर्व विधायक और बीजद प्रदेश उपाध्यक्ष मंगला किसान के साथ काफी करीबी रिश्ता है। और निलंबित होने के बाद भी उन्हें कई कार्यक्रमों में मंगला किसान के साथ देखा गया था, तीन साल बाद मंगलवार को बीजद के सांगठनिक सचिव प्रणय प्रकाश दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अमरेश चंद्र पांडा का निलंबन रद्द करने की जानकारी दी है. इसकी जानकारी मिलते ही अमरेश पंडा के समर्थकों में जश्न का माहौल हो गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।
आपको बता दे की बीजद पार्टी द्वारा राजगांगपुर के पूर्व टाउन अध्यक्ष अमरेश पंडा को पार्टी ने दल विरोधी कार्य को देखते हुए निलंबित कर दिया गया था वही नगर पालिका में निलंबित टाउन अध्यक्ष अमरेश पांडा की पत्नी जो नगर पालिका में पूर्व नगरपाल थी उस समय नगर पालिका में डस्टबिन घोटाला हुआ था जिसमें बिजलेंस द्वारा एक केस दर्ज की गई थी जो अभी भी उच्च न्यायालय में लंबित है लेकिन यहां सवाल बनता है कि पार्टी चुनाव के समय अपनी लाभ को लेकर किसी भी घोटालाबाज एवं पार्टी में दल विरोधिकारी को नजर अंदाज कर पूर्व टाउन अध्यक्ष अमरेश पंडा का निलंबन रद्द करने पर राजगांगपुर वासियों में अनेक तरह की चर्चा सुनने को मिल रही है।
वही पूर्व टाउन अध्यक्ष अमरेश पांडा के समर्थकों ने निलंबन रद्द होने पर नवीन पटनायक जिंदाबाद के नारे लगाये। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके निलंबन आदेश को रद्द करने से पार्टी को काफी मजबूत होगी। पूर्व बीजद नगर अध्यक्ष अमरेश पंडा, के साथ साथ राजेंद्र बेहरा और अशोक दास को पार्टी ने निलंबित कर दिया था. मंगलवार को अमरेश चंद्र पांडा का निलंबन रद्द होने के बाद अन्य दोनों का निलंबन आदेश कब रद्द होगा, इसे लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।





