बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत
बिजली विभाग की लापरवाही से 28 वर्षीय लाइनमैन की मौत। 15 लाख मुआवज़ा और नौकरी की मांग।
बिजली विभाग की लापरवाही से 11000 वाॅल्ट को लाइन को बंद कर कार्य कर रहें सोनुआ प्रखंड के लोटापहाड़ गाँव निवासी लाइनमैन श्याम सुंदर रजक की 1 अगस्त 2025 को चक्रधरपुर अंतर्गत बंदगाँव के लांडुपादा ग्रिड अंतर्गत लांडुपादा के आदिवासी टोला में उस समय बिजली की चपेट में आकर झुलस गया, जब वह 11000 वाॅल्ट बिजली को बंद कराने के बाद खंभे पर मरम्मत कार्य कर रहा था और कार्य खत्म होने से पहले ही किसी ने बिजली चालू कर दी, जिससे लाइनमैन बिजली की चपेट में आकर बूरी तरह झुलस गया।
उसे फौरन जमशेदपुर स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया जहाँ बीते कल 7 अगस्त कि शाम चिकित्साधीन अवस्था में 28 वर्षीय श्याम सुंदर रजक की मौत हो गई l श्याम अपने पिछे 25 वर्षीय जीवनसाथी और परिवार को छोड़ गये यह खबर मिलते ही परिजनों और क्षेत्र में मातम पसर गया।
दूसरी ओर परिजन और स्थानीय जनता मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे है। जिसमें स्थानीय समाजसेवी और नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है जिनमें अमित माहतो, आजसू पार्टी प्रत्याशी डॉ दिनेश चंद बोईपाई,मनिक माहतो, आकाश रजाक, आदी मुख्य है। लोगों ने चेतावनी दी है उनकी मांगें पूरी ना हुई तो धरना प्रदर्शन करेंगें।





