बासुदेवपुर में संयुक्त जनसुवाई शिविर में 180 शिकायते दर्ज

पंचायत समिति कार्यालय और नगरपालिका टाउनहाल बासुदेवपुर में एक संयुक्त जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में लोगों की शिकायत सुनने के लिए भद्रक के जिलाधिकारी दिलीप राउत रॉय,पुलिस अधीक्षक मनोज राउत, विधायक अशोक कुमार दास, उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी , शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार, खंड़ विकास अधिकारी, उप विभागीय पुलिस अधिकारी , एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।   इस अवसर पर विधायक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा 180 शिकायतों की सुनवाई की गई। यह शिकायते बासुदेवपुर के विभिन्न पंचायतों और नगर परिषदों में रहने वाले जनता द्वारा दिया गया था।