बालू लेकर जा रही दो टिपर जब्त

बालू लेकर जा रही दो टिपर जब्त

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के ब्राह्मणी नदी घाट से  बालू लेकर जा रही दो टिपर ट्रक को संदेह जनक हालात में देखा गया, किसी सूत्र से खबर पाकर स्थानीय तहसीलदार ने इन दोनों टिपर ट्रक को कब्जे में लेकर तालचेर टाउन थाना के हवाले कर दिया। 

इन दोनों टिपर ट्रक को थाना परिसर में रखा गया है। इन दोनों टिपरो में चोरी से बालू ले जाया जा रहा था या आवश्यक कागजात नही थे या किसी अन्य कारण से इसे कब्जे में लिया गया  है,यह अस्पष्ट है। 
इसपर तालचेर थाना प्रभारी का कहना है कि इन दोनो टिपरो को तहसील के तरफ से मुझे जिम्मा दिया गया है। 
इस संबंध में तहसीलदार मंमथ नायक से जानकारी लेने के लिए  दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु उन्होने काॅल स्वीकार नही किया। 
दोनो बालू लदी टिपरो (ओ.आर 09 के 3304 और ओ.आर 16 एल 3231) को बालू माफिया की ओर से छुडवाने का प्रयास जारी है। 
इसीतरह तालचेर से होकर गुजरने वाली ब्राह्मणी नदी के 11 बालू घाटो से विभिन्न उपायो से बालू चोरी जाने के कारण राजस्व की हानि हो रही है।