बालीवाल खिलाड़ियों को एनटीपीसी का सहयोग
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
ओड़िशा में बिजली उत्पादन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एनटीपीसी ने हमेशा बिजली उत्पादन के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वो की पूर्ती की है और सामाजिक विकास की दिशा में काम किया है। एनटीपीसी/टीटीपीएस ने इस दिशा में एक और कदम उठाया है। ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान कर।
इसी कड़ी में हाल ही में संतपाड़ा गांव में 14 से 17 साल के बच्चों के लिए ग्रामीण वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।
इस शिविर में 50 से अधिक बच्चों के कौशल का अवलोकन किया गया।
इस शिविर में कलकत्ता के प्रसिद्ध वॉलीबॉल कोच, करम अली खान, जिनके पास 15 साल का अनुभव है, ने 2 सप्ताह की कोचिंग के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया।
इस चयन प्रक्रिया के बाद अंगुल जिला वॉलीबॉल चयन प्रक्रिया में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के 12 में से 6 खिलाड़ी और 14 वर्ष से कम वर्ग के 8 में से 12 खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चुने गए हैं यह प्रतियोगिता से पुरी में आयोजित की गई है । इस प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से किया गया।
प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ीयो को एनटीपीसी/टीटीपीएस की ओर से शुभकामनाएं दी गई कि आने वाले दिनों में ये खिलाड़ी अंगुल जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।





