बारीलेपटा में मो बैंक का शुभारंभ किया गया
नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बारीलेपटा पंचायत में मो बैंक का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि दिलिप तिर्की ने फीता काटकर मो बैंक का शुभारंभ किया, इस अवसर पर उन्होने कहा कि पंचायत में मो बैंक के खुलने से स्थानीय ग्रामीण, छात्रों और बृद्ध जनो को इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत कर्मचारी, सदस्य, बीजद कार्यकर्ता, पूर्व सरपंच, प्रखंड़ अध्यक्ष, पूर्व प्रखंड़ अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ सैकडो़ ग्रामीण उपस्थित थे।





