बारिश ने किसानों में जगाई आश

बारिश ने किसानों में जगाई आश

ओड़िशा - झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र नुआगाँव प्रखंड़ में पिछले तीन दिनो से हो रही बारिश से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

अल्प बृष्टी के कारण पिछड़ रही धान की खेती से निराश हो चुके थे किसान, अब भी कई खेतो में धान की रोपाई नही हो पाई है, और जिन किसानो किसी तरह रोपाई की थी वे बरसात ना होने से निराश हो गए थे। ऐसा लगता था धान की खेती कम बारिश की वजह से मारी जाएगी पर पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात ने किसानो में आश जगा दी है।जो किसान पानी की कमी के कारण धान की रोपाई नही कर पाए थे उन किसानो को अपने खेत ठीक करते देखा गया। पिछड़ गई रोपाई अब की जा रही है।