स्वतंत्रता दिवस के ७५वें वर्षगांठ पर राजगाँगपुर में खुलेआम बिका अंग्रेजी शराब

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में आजादी के 75 साल के बाद एक ऐसा कारनाम देखने को मिला कि सारी कायदे कानून धरी की धरी रह गई ।शहर के अंग्रेजी शराब बिक्रेता कानून की धज्जियां उडा़ते हुए 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस पर शहर के विदेशी शराब की दुकान रोज की तरह खुली देखी गई, जहां शराब के इच्छुक लोग शराब खरीदने देखे गए। यहां यह प्रश्न उठाना लाजमी होगा कि आजादी के 75 साल बाद किसके निर्देशानुसार आज के दिन शराब की दुकान खोली और बेची गई।

आजादी के 75 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि स्वतंत्र दिवस पर  शराब की दुकान  खोली गई है।