झामुमो की आपात कालीन बैठक

झामुमो की आपात कालीन बैठक

झारखंड मुक्ति मोर्चा सुंदरगढ़ जिला अध्यक्ष पत्रस एक्का की अध्यक्षता में झिरपानी के सनराइज क्लब परिसर में आज आपात बैठक की गयी।

बैठक में यह प्रस्तावित किया गया कि केंद्रीय समिति राज्य चुनाव आयोग को एक पत्र भी प्रस्तुत करे जिसमें विभिन्न स्थानीय मुद्दों के आधार पर जिला परिषद चुनाव लड़ने और उम्मीदवार को झामुमो  पार्टी का अपना तीर धनुष चिन्ह प्राप्त करने की मांग की जाए।

 पार्टी महासचिव लता तिर्की ने अपने वाक्तव्य में कहा, कि "हमारी राज्य सरकार केवल आदिवासी विकास के नाम पर हमारी बहुमूल्य भूमि लूट रही है।"
     झामुमो जिला महासचिव जितेंद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चल रहे पंचायत चुनाव में ओबीसी चुनाव को रद्द करने की साजिश का सही जवाब देने के लिए लोगों को सक्षम होना चाहिए।


अंत में, पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी स्वर्गीय अपोलो तिर्की और एक वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कमाल खान को श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक समाप्त की गई,।
   

इस आपात कालीन बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष पात्रस एक्का, संघ सचिव लता तिर्की, जिला महासचिव जितेंद्रनाथ महतो, केंद्रीय सदस्य अमित शर्मा, युवा नेता साजीत टोप्पो, शुक्रा ओराम, दीपक गुप्ता, काहू मंडल, ललित लकड़ा आदि शामिल थे।