संपत्ति विवाद में दंपति की हत्या

संपत्ति विवाद में दंपति की हत्या

चिरुबेड़ा गाँव में संपत्ति के विवाद में हुई दंपति की हत्या, भाई ने भाई-भाभी को बारसी के प्रहार से मौत की नींद सुला दिया। 

सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड अंतर्गत आनेवाले मोनको पंचायत के चिरुबेड़ा गाँव में शनिवार की रात संपत्ति के विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई.है।गाँव के नामजंग मुंडा (35) ने अपने बड़े भाई एन.एम. मुंडा (57) और भाभी शोभा मुंडा (50) की बारसी (लोहे की नुकीली हथियार) से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात जब एन.एम. अपने  मुंडा घर में सो रहे थे, तभी नामजंग मुंडा ने उसपर बरसी से अचानक हमला कर दिया और उनपर कई वार किए.शोर सुनकर जब भाभी शोभा मुंडा बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपी ने उन पर भी हमलावर हो गया और उनकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल बिसरा थाने को सूचना दी.पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
बिसरा पुलिस ने आरोपी नामजंग मुंडा को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की.प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है. आज मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहाँ जमानत ना मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया। 
इस दोहरी हत्याकांड़ की घटना से पूरे चिरुबेड़ा गाँव और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।