बिसरा ब्लाक मे हुआ शिक्षको का सम्मान
राजीव कुमार (संवाददाता)
गुरुदिवस के अवसर पर बिसरा ब्लाक में कुछ इस तरह हुआ शिक्षको का सम्मान। एक ओर विरमित्रापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंकर ओराम ने जोडाबांध उच्च विद्यालय में शिक्षको को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया तो दूसरी ओर बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिक्षको के लिए करोना टीकाकरण हेतू विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार चलित माह की तीन, चार और पांच तारीक टीकाकरण के लिए शिक्षको को समर्पित था लेकिन इसके बाद भी यदि किसी शिक्षक का टीकाकरण नही हो पाता है तो आगे किसी भी दिन आ कर वह अपना टीकाकरण करवा सकता है।





