बंडामुंडा़ में गौ सेवा केंद्र का शुभारंभ

बंडामुंडा़ में गौ सेवा केंद्र का शुभारंभ

लखन लोहार (संवाददाता) 

सुंदरगढ़ जिला के गौरक्षको ने गायों की सेवा के लिए बंडा़मुंडा़ "सी" सेक्टर के निकट एक गौ सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस गौ सेवा केंद्र में घायल गायों की सेवा बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा जाएगी। इस गौ सेवा केंद्र में आवारा गायो को बरियता दी जाएगी। रास्ते में या दुर्घटना का शिकार हुए गायो को गौ सेवको द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जाएगा,आवश्यकता पड़ने पर ऐनिमल हैल्प लाईन के चिकित्सको की मदद ली जाएगी। इस गौ सेवा केंद्र में फिलहाल अधिकतम दस गायो को रखने की सुविधा उपलब्ध है।

इस गौ सेवाकेंद्र का उद्घाटन बजरंगदल के जिला प्रमुख राजू सिंह ने बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में की।