प्रीमियर लीग बिजेता बना तिलकानगर

 प्रीमियर लीग बिजेता बना तिलकानगर

हरहर शम्भू चौधरी (संपादक) 

राउरकेला स्मार्ट सिटी से लगे नया बजार, कोयलागेट, उत्तम बस्ती, तिलकानगर, फूलबाडी़, संताल बस्ती, डीजल कालोनी आदी बस्ती अंचलो से मंजे हुए फुटबाल खिलाड़ी निकालकर राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करने का इरादा लेकर तिलका नगर में तीन साल पहले एक फुटबाल प्रीमियर लीग आरम्भ किया गया था। 

इस प्रिमियर लीग का आज समापन मैच खेला गया। जिसमें तिलका नगर की टीम बिजयी रही।  तिलका नगर की टीम इस सिरीज में लागातार तीन बार बिजयी होकर ,लागातार तीन बार बिजयी होने वाले के लिए घोषित की गई बिशेष ट्राफी अपने नाम कर ली। 

इस फुटबाल प्रतियोगिता में नयाबजार, कोयलागेट, उत्तम बस्ती, तिलकानगर, डीजल कालोनी, फुलबाडी आदि अंचलो के फुटबाल खिलाड़ीयो की 12 टीम ने हिस्सा लिया था। 

यह फुटबाल प्रतियोगिता अब लागातार जारी रहेगा। 
प्रतियोगिता के समापन में संतोष राजन, ए.माहतो,स्थानीय अधिवक्ता महेश्वर पूरन, शिशिर साहू, आदि अतिथियो ने खिलाड़ी यों को पुरस्कृत कर उनका हौसला अफजाई की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।