उत्साह की जगह दुःख प्रकट कर फेकी मिठाई
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
कोयला उत्पादन बुद्धि की खुशी में कोयला उत्पादन करने वाली अग्रणी कंपनी एमसीएल की ओर से मिठाई बाँटी गई, पर कर्मचारी मिठा पाकर खुश नही हुए वरन निम्न दर्जे की मिठाई मिलने से कर्मचारीयो में असंतोष है।
कोयला खानो में उत्पादन बृद्धि को लेकर खुशी मनाने के लिए संबलपुर मुख्यालय से कर्मचारियों में मिठाई बांटने हेतु ₹45,65.300 खर्च किए गए थे।जिसमें लिंगराज कोयला खान में कार्यरत 2112 कर्मचारी और 1719 ठेका श्रमिक कुल 3831 लोगो के लिए ₹3,83,100 की मिठाई मंगावाकर बांटा गया था।
लेकिन निम्न दर्जे की फफूंद लगी मिठाई मिलने से इसे न खाकर उन लोगो ने फेक दिया ,इस तरह खान क्षेत्र में कार्यरत लोगो ने उत्साह की जगह दुःख प्रकट किया।





