प्राथमिक विद्यालय चमरहिया में संपन्न हुआ कन्यापूजन

प्राथमिक विद्यालय चमरहिया में संपन्न हुआ कन्यापूजन

बस्ती जिला के हर्रैया तहसील अंतर्गत आनेवाले चमरहिया प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति पंचम चरण के अन्तर्गत सांस्कृतिक मूल्यों के विकास तथा संरक्षण के लिए दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन का कार्यक्रम पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित किया गया।  

विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने मिलकर कन्याओं का श्रृंगार किया और पंक्तिबद्ध बैठाकर विधिवत कन्या पूजन संपन्न किया।

कन्याओ को मीठे प्रसाद सेवन कराए गए एवं देवी माता दुर्गा का स्वरूप मानकर विद्यालय के सभी अध्यापक, अध्यापिकाओ,तथा अतिथियों ने आशीर्वाद लिया। 

विद्यालय में इस तरह के आयोजन आयोजित करने के लिए लोगों को विद्यालय प्रबंधन और कार्यरत अध्यापक, अध्यापिकाओं,तथा कर्मचारियों की भूरी भूरी प्रशंसा करते देखा गया।