प्रदर्शनकारीयो के आगे झुकी सरकार
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
ओडिशा ड्राइवर महासंघ पिछले दो दिनों से अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। हजारों की संख्या में इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने चालक जगह जगह हजारों की संख्या में वाहनों को रोके रखा।
पिछले दो दिनों से सार्वजनिक सवारी और मालवाही वाहन ना चलने से एक ओर जहाँ जन जीवन प्रभावित हुआ है। वही दूसरी ओर माल ढुलाई ना होने से व्यावसायिक क्षेत्र में भी काफी फर्क पडा़ है। राजस्व की हानि हुई है।
प्रदर्शनकारी चालको ने यह ऐलान कर दिया था कि जबतक मांगे पूरी नही होती विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। शायद यही वजह है कि प्रदर्शनकारी चालको की हठ को देखते हुए प्रदर्शनकारीयो से बातचीत के लिए स्वयं मुख्य शासन सचिव आगे आए और आज दिनांक 16/03/2023 को संध्या 7 बजे सम्मेलन कक्ष में ओडिशा ड्राइवर महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बातचीत के जरिए इस मामले को हल करने की कोशिश की।
मुख्य शासन सचिव ने ओडिशा ड्राइवर महासंघ को उनकी दस सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए अगले तीन महिने का समय मांगा है।
अब देखना यह है कि अगले तीन महिने में इनकी मांगे पूरी होती है, या राजनेता की तरह ही मुख्य शासन सचिव द्वारा किया हुआ वादा विरोध प्रदर्शन खत्म करने का एक बाहाना मात्र बनकर रह जाता है।





