प्रखण्ड स्तरीय सुभद्रा शक्ति समावेश
सुशांत मलिक (संवाददाता)
कालाहांडी ज़िले के करलामुंडा प्रखण्ड में सुभद्रा शक्ति केंद्र में प्रखण्ड स्तरीय सुभद्रा शक्ति समावेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला ओडिशा सरकार के 'विकास की धारा, ओडिशा सारा' कार्यक्रम की दूसरी सालगिरह के मौके पर आयोजित की गई है।
इस मौके पर भाजपा राज्य कार्यकारणी सदस्य नमिता रानी साहू मुख्य अतिथि थीं, जबकि पंचायत समिति अध्यक्ष कुनी साहू सम्मानित अतिथि थीं। इस कार्यक्रम का आयोजन समुदायिक विकास अधिकारी सुचरिता मुगरी ने किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्वती भोई थीं, जबकि पुष्पकांति कुमार और करलामुंडा मंडल भाजपा कार्यकारीणी सदस्य बबीता मंजरी साहू प्रमुख रूप से मंचासीन थीं। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सुभद्रा योजना, प्राकृतिक और प्रगतिशील खेती और अलग अलग सरकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की।और सरकारी योजनाओं का फ़ायदा गांव की महिलाओं तक पहुंचाने पर भी ज़ोर दिया गया।इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ मिशन शक्ति, आंगनवाड़ी, स्वयं सहायता समुह और अलग अलग विभाग की महिला कर्मी उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम में करलामुंडा प्रखण्ड की 11 पंचायतों की 100 से ज़्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया।





