पुलिस महकमे में कई थानेदारों की गई थानेदारी कई को बेहतर काम का इनाम
बस्ती - देर रात पुलिस अधीक्षक बस्ती ने पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए बड़ी संख्या में बदलाव कर मातहतों को कड़ा संदेश दिया है।जो प्रभारी निरीक्षक और थानेदार कानून व्यवस्था को अपने-अपने क्षेत्र में ठीक नहीं कर पा रहे थे और तमाम पेंच कसने के बाद भी कानून व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की, आये दिन आत्महत्या और चोरी की घटनाओं से अजीज आकर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने सात निरीक्षकों के साथ सात उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दे दी। जिसमें कुछ की थानेदारी गई तो कुछ को नई सौगात मिली।
पुलिस मुख्यालय बस्ती से मिली जानकारी के अनुसार कल ही कप्तान गंज के थाना प्रभारी को निलंबित करके कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वालों को पुलिस अधीक्षक ने संदेश दे दिया था। देर रात उन्होंने थानेदारों को इधर-उधर कर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने को प्रभारी निरीक्षक छावनी से प्रभारी निरीक्षक थाना रुधौली,निरीक्षक उपेंद्र मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सोनहा से प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज, मोतीचंद को वाल्टरगंज से हटाकर सोना का नया प्रभारी बनाया गया है। संध्या रानी से दुबौलिया, चंदन कुमार से रुधौली, राजकुमार राजभर से गौर का प्रभार हटाकर नई तैनाती अपराध शाखा में दे दी गई है।मैनेजर यादव उपनिरीक्षक दुबौलिया से थाना कोतवाली, भानु प्रताप सिंह कलवारी से हटाकर छावनी के नये थानेदार हुए हैं।स्वाट टीम के प्रभारी रहे उमाशंकर त्रिपाठी थानाध्यक्ष वाल्टरगंज का इनाम मिला है।एस ओ जी के प्रभारी जनार्दन प्रसाद को कलवारी का नयी थानेदारी दी गई है।उप निरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह अपराध शाखा से गौर के नये थानेदार हुए हैं। पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी रहे जितेन्द्र सिंह दुबौलिया के प्रभारी हुए तो उप निरीक्षक चंद्रकांत सम्मन सेल एस ओ जी के नये प्रभारी हुए हैं। वाल्टरगंज से मुक्त थानेदार प्रदीप कुमार सिंह सम्मन सेल के कर्ताधर्ता हुए हैं।आशा है नई तैनाती से बस्ती में कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी।।





