पुणे में न्याय प्रणाली पर उठा सवाल एक्स पर फूटा लोगों का गुस्सा

पुणे में न्याय प्रणाली पर उठा सवाल एक्स पर फूटा लोगों का गुस्सा

पुणे में एक मंहगी कार "पोर्स टायकन" द्वारा दी गई एक सड़क दुर्घटना को अंजाम। इस कार को पुणे के उद्योगपति ब्रह्मा रियलटी के मालिक बिशाल अग्रवाल का बेटा वेदांत अग्रवाल चला रहा था। 


इस संबंध में पुणे के भास्कर न्यूज में एक खबर छपी थी जिसे महेश चांद के "एक्स" एकाउंट पर एक ताखी टिप्पणी के साथ शेयर किया गया है।अखबार के अनुसार शराब परोसने के लिए जिम्मेदार पब पर शिकायत दर्ज किया गया है। 


वहीं देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास ने अपने "एक्स" एकाउंट पर एक तीखी टिप्पणी की है ।उन्होने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि -

(१) बार में दारू गटकते हुए वीडियो होने के बाद भी पुलिस व मेडिकल जाँच में युवक के खून में अलकोहल नहीं मिला ?
(२) रईसज़ादे को ज़मानत सादर भेंट करने के लिए रविवार के दिन माननीय कोर्ट भी खुल गया ? 
(३) दो होनहार युवाओं को अपने रईस बिल्डर बाप की करोड़ों की गाड़ी से दो सौ की स्पीड से कुचलकर मार देने पर माननीय न्यायाधीश जी ने इस रईसज़ादे को यह भीषण सजा सुना दी है- 
“रईस बाप का यह बिगड़ैल अपराधी बेटा दो निरपराध युवाओं की हत्या की सजा को रुप में तीन सौ शब्दों का निबंध लिखे ।” 
हे ईश्वर । यह बेचारा मासूम बच्चा, पेटभर दारू गटक कर, दो सौ की बेलगाम स्पीड पर चार करोड़ की गाड़ी व्यस्त सड़क पर दौड़ाकर, दो नौजवानों की हत्या करने के बाद इस भयानक सजा को कैसे भुगतेगा ? ज़रा दया नहीं आई ? 
“यस्यास्ति वित्तं सः नरः कुलीनः,
सः पण्डितः सः श्रुतवान् गुणज्ञः।
स एव वक्ता सः च दर्शनीयः,
सर्वे गुणाः काञ्चनमाश्रयन्ति।।”

वही एक्स यूजर मिस्टर सिन्हा ने अपने आईडी पर दुर्घटना में मृत महिला की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि - क्या मिलॉर्ड्स (जज)  ने ऐसा करने वाले अरबपति व्यक्ति को "निबंध लिखने" की सजा की घोषणा करते समय यह तस्वीर देखी थी? इन सभी पोस्ट पर कमेंट में लोगों का गुस्सा देखा जा सकता है।