नीजी अस्पताल में ठगी गई प्रसूता

नीजी अस्पताल में ठगी गई प्रसूता

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

एस एस हास्पिटल नामक एक नीजी अस्पताल में चिकित्सको की लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। 
तालचेर के थर्मल आनंद बाजार चौक के निकट स्थित एस एस हास्पिटल में प्रसव पीडा़ से पिडित परजंग थाना अंतर्गत सरांग ग्राम सुवर्णपुर पटनासाही निवासी आनंद कुमार नायक की 28 वर्षिय पत्नी को चिकित्सकीय मुयायना हेतू लाया गया था।
यहाँ एक चिकित्सक ने उक्त महिला के जाँच के बाद दूसरे दिन  सुबह के 8.00 बजे आने की सलाह दी। 
चिकित्सक के सलाह अनुसार वह महिला दूसरे दिन आठ बजे अस्पताल गई,इस पर संबंधित चिकित्सक ने उस महिला का अल्ट्रासाउंड करने के बाद उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मृत बता कर जल्दबाजी में कमरे के बाहर चला गया। 
महिला के साथ आए परिजन इस बात का बिरोध करते हुए काफी समय तक हंगामा मचाया। 
 इस घटना को लेकर लोगो को इस बात पर चर्चा करते देखा गया कि निजी अस्पताल पैसा तो बहुत लेते है पर इनकी सेवाएं विश्वसनीय नही होती। स्वास्थ्य विभाग को इस ओर ध्यान देने की  आवश्यकता है।