बड़गांव प्रखंड क्षेत्र में संयुक्त जन शिकायत सुनवाई

बड़गांव प्रखंड क्षेत्र में संयुक्त जन शिकायत सुनवाई

सुंदरगढ़, 18/08/25: जिला प्रशासन द्वारा आज बड़गांव प्रखंड क्षेत्र में संयुक्त जन शिकायत सुनवाई आयोजित की गई। इसमें जिलाधिकारी डॉ. शुभंकर महापात्र और जिला आरक्षी अधिक्षक प्रत्यूष दिबाकर उपस्थित रहे और जनता की शिकायतें सुनीं।

आज कुल 135 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 79 व्यक्तिगत और 48 सामूहिक शिकायतें थीं। इनमें से 13 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के लिए 7 आवेदन और रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ।

आज की शिकायत सुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी एवं कार्यपालक अधिकारी सुरंजन साहू, बड़गांव प्रखंड अध्यक्ष, सदर उप-जिलाधिकारी तेजस्विनी बेहरा, प्रशिक्षु आईएएस फबी राशिद, उप-जिलाधिकारी (लोक शिकायत) अश्विनी पांडा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।