निशुक्ला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर दी गई श्रद्धांजलि
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर स्थित वरिष्ठ बीजद कार्यकर्ता जयंत कुमार मोहंती के प्रथम श्रद्धांजलि के अवसर पर लिपलोई स्थित उनके निजी आवास पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उनके बड़े भाई किशोर कुमार मोहंती की देखरेख में लगभग 105 मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई एवं औषधियाँ दी गईं।
आपको बतादें की बीते वर्ष 6/5/23 को झारसुगुड़ा विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार कर लौटते समय एक वाहन दुर्घटना में जयंत कुमार मोहंती की मृत्यु हो गई थी वह बीजद समथर्क एवं समाजसेवी विचारधारा के व्यक्ति थे जिनका आज प्रथम श्रद्धांनजली दिवस था जिसे देखते हुए परिजनों द्वारा यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था।





