पीडीत परिवारों को मिले न्याय

पीडीत परिवारों को मिले न्याय

राजेश लोहार (स्ट्रींगर) 

पुर्णिमा दास, विधायक पुर्वी सिंहभूम रांची में माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सीधे जमशेदपुर लौटते ही पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त से भेंट की। उन्होंने स्वर्णरेखा शमशान घाट चौराहा क्षेत्र में विगत दिनों जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के आनन फानन में की गई कार्रवाई पर गंभीर चिंता व्यक्त की। यह कार्रवाई न केवल अनुचित रही, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाली भी सिद्ध हुई।

विधायक पूर्णिमा दास ने उपायुक्त  के समक्ष अपनी बातें स्पष्ट रूप से रखी कि जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा इस कार्रवाई से कई पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। उनके मकान, दुकानें, अनाज, घरेलू सामग्री और अन्य सामान नष्ट हो गए, और इस क्षति की भरपाई कौन करेगा, यह बड़ा प्रश्न है। अतः इस ठंड में मानवता के आधार पर प्रभावित परिवारों को तत्काल सरकारी सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।