नाबालिग से सामूहिक बलात्कार को लेकर गरमाने लगी उत्तर प्रदेश की राजनीति

नाबालिग से सामूहिक बलात्कार को लेकर गरमाने लगी  उत्तर प्रदेश की राजनीति

धरमेंद्र सिंह (रिपोर्टर) 

अयोध्या की पावन धरा पर एक नाबालिग के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भारतीय जनता पार्टी के तीन सदस्यों वाली डेलिगेशन के सदस्य अयोध्या पहुंच चुके है। 
इस तीन सदस्यों वाली टीम में से एक मंत्री नरेश कश्यप ने कहा कि यह जो जघन्य अपराध है, अमानवीय है, समाज को शर्मिंदा करने वाली है, हम इसकी निंदा करते है। उन्होने समाजवादी पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आरोपी की नार्को टेस्ट और डीएनए टेस्ट की मांग कर रहे है, इसका सीधा मतलब है कि समाजवादी पार्टी के लोग पीडित परिवार के साथ नहीं है,बल्की अपराधियों के साथ है, समाजवादीयों ने आखिरकार अपना रूप दिखा दिया है। 


उन्होने आगे कहा कि हमने पीडित परिवार को अस्वस्थ किया है कि एक भी अपराधी नहीं बचेगा। योगी की सरकार अपराधियों को मिट्टी में मिलाकर दम लेगी और समाजवादीयों को इसका जवाब देना होगा अपराधियों की हर अवैध संपत्ति की जांच होगी। अवैध संपत्ति को सरकार अपने कब्जे में ले,एक भी अपराधी को अवैद्य संपत्ति पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। 

बताते चले कि अयोध्या के समाजवादी पार्टी के एक नेता मोइन खान के साथ तीन लोगों पर एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। प्रदेश की योगी सरकार आरोपी के विरुद्ध सख्त रूख अपनाए हुए है और आरोपीयों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है।

तो दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी सपा आरोपी मोइन खान का हर संभव बचाव करते नजर आ रहे है। सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला राज्य ही नहीं पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है, राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के कई समाचार संस्थाएं इस खबर को प्रमुखता दे रहे है। वहीं उत्तर प्रदेश में यह मामला राजनैतिक रूप लेता जा रहा है, इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति काफी गर्म हो गई है।