नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छः गिरफ्तार

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छः गिरफ्तार

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

पक्षिमी सिंहभूम जिला में स्थित आनंदपुर प्रखंड अंचल में एक नाबालिग बालिका के साथ छह युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के मामला प्रकाश में आया है।इस मामले में आनंदपुर थाना की पुलिस ने सोमवार की रात छह युवकों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया है। वहीं आनंदपुर पुलिस ने गिरफ्तार सभी युवकों को न्यायालय में पेश किया,जहाँ जमानत न मिलने पर सभी आरोपियों को मंगलवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 21 दिसंबर की अहले सुबह 03:30 बजे की है। एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार जैसी अमानवीय कृत्य घटित होने की यह घटना आनंदपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत आनेवाले रोबोकेरा ग्राम की है। 
बताया जा रहा है कि इस गांव में मेला का आयोजन किया गया था। पीड़ित नाबालिक बच्ची भी इस मेले में घूमने गई थी। मेले में अकेली बच्ची को घूमता पाकर उस बच्ची को छह युवकों ने बलपूर्वक अगवा कर किसी सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीडिता के परिजनो को इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने इस घटना के संबंध में 24 दिसंबर 2023 को आनंदपुर थाना में मामला दर्ज करावाया। दर्ज मामले पर आनंदपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात सभी छह आरोपी युवकों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी युवकों को मंगलवार की सुबह कारागार में भेज दिया गया है। आरोपी युवकों के नाम मित सिंहदेव उर्फ बोकड़ी, सडरू चंपीया, शिवा कच्छप,अमित कच्छप, संजय कुजूर, एवं धरमू कच्छप है। सभी आरोपी मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।