नये थाना प्रभारी के प्रति संतुष्ट नजर आ रहे है स्थानीय जनता

नये थाना प्रभारी के प्रति संतुष्ट नजर आ रहे है स्थानीय जनता

लखन लोहार (संवाददाता) 

आज सामाजिक संस्था न्याय चक्र फाउंडेशन की बंडा़मुंडा़ इकाई के सभी सदस्य मिलकर बंडा़मुंडा़ थाना के नए थाना अधिकारी से मुलाकात कर,अंचल में जुआ, नशा और चोरी की घटनाओं पर चर्चा करते हुए इन असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और क्षेत्र को अपराध मुक्त करने,के लिए निवेदन किया।इस पर थाना प्रभारी श्री नायक ने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। 
बंडा़मुंडा़ थाना के नये थाना प्रभारी रंजन कुमार नायक के बारे में बंडा़मुंडा़ वासियों की राय सकारात्मक है। लोगों का कहना है कि इस थाने में एक लम्बे अरसे के बाद ऐसे पुलिस अधिकारी ने थाना प्रभारी का पद संभाला है जो जनता की समस्या को ध्यान से सुनते है और समाधान भी करते है। अबतक स्थानीय लोगों से हुई बातचीत के आधार पर यह कहा जा सकता है, कि थाने के नये कर्मचारियों और थाना प्रभारी से लोग संतुष्ट नजर आ रहे है।