डालमिया सीमेंट द्वारा ग्रामांचल में मधुमेह परीक्षण और नेत्र जांच शिविर

डालमिया सीमेंट द्वारा ग्रामांचल में मधुमेह परीक्षण और नेत्र जांच शिविर
डालमिया सीमेंट द्वारा ग्रामांचल में मधुमेह परीक्षण और नेत्र जांच शिविर

वर्तमान समय में मधुमेह के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) द्वारा लांजीबर्ना के कटंग ग्राम पंचायत कार्यालय में बुजुर्ग लोगों के लिए मधुमेह और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया l

मधुमेह और नेत्र परीक्षण के अलावा, शिविर ने वृद्ध आबादी में मधुमेह के खतरों के बारे में जागरूकता भी पैदा की। शिविर में  44 लोगों का मधुमेह और नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 6 मधुमेह और 8 मोतियाबिंद से प्रभावित मिले। मधुमेह से पीड़ित लोगों को संयंत्र द्वारा परिचालित लांजीबेरना डिस्पेंसरी में चिकित्सक से चिकित्सा सलाह लेने और मधुमेह बीमारी की दवाई सेवन करने का सुझाव दिया गया वहीँ मोतियाबिंद से प्रभावित लोगों को नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा के लिए डालमिया एल.वी.पी.ई.आई नेत्र केयर सेंटर भेजा गया।
इसी तरह केशरामल बालिका उच्च विद्यालय की 149 छात्राओं की आंखों की जांच की गई जिनमें से 26 प्रभावित मिले l प्रभावित छात्राओं को विशेषज्ञों से परामर्श लेने के लिए डालमिया एल.वी.पी.ई.आई नेत्र केयर सेंटर, झागरपुर रेफर किया गया। संयंत्र की सीएसआर टीम और डालमिया एल.वी.पी.ई.आई नेत्र केयर सेंटर के विशेषज्ञ उपस्थित रहकर शिविर के सफल आयोजन के लिए हर संभव प्रयास किया।
मालूम हो की डालमिया सीमेंट लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने केलिए संयंत्र के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) विभिन्न कोशिश करते आ रही है l इस क्रम में संयंत्र ने लांजीबरना में स्वास्थ्य केंद्र खोल नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के अलावा झगरपुर एवं लांजीबरना में नेत्र जांच चिकित्शलय आरम्भ कर बेहतर चिकित्शा प्रदान करते आ रही है l