पुलिस के साथ साठगांठ कर संपत्ति हथियाने का आरोप
धर्मेन्द्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अपराधियों पर किसी भी तरह से नरमी ना बरतने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के राज्य में स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में एक प्रतिष्ठित व्यापारी के उत्पीड़न का मामला प्रकास में आया है। इस मामले को लेकर रविवार को शहर के एक होटल में राष्ट्रीय व्यापारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दुबे मीडिया से मुखातिब हुए।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापारी सेना के संरक्षक व जिले के प्रतिष्ठित होटल और दवा व्यवसाई नवमी लाल गुप्ता के द्वारा कुछ वर्ष पूर्व नयाघाट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप सभी विधिक औपचारिकताओं को पूर्ण करके वास्तविक स्वामी से जरिए बैनामा कर आठ कमरों का भवन खरीदा गया है।इसे हथियाने और इस पर कब्जा करने की नीयत से अखिल भारत जय गुरु संप्रदाय कलकत्ता के कथित पदाधिकारी प्रियनाथ चट्टोपाध्याय,उनकी पत्नी इंद्राणी चट्टोपाध्याय तथा उनके कुछ सहयोगियों द्वारा सुनियोजित तरीके से शोषण व उत्पीड़न का प्रयास किया जा रहा है।इस प्रयास की शुरुआत श्री गुप्ता, उनकी पत्नी तथा कुछ अन्य लोगों को नामजद करते हुए एक फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के साथ हुई जिसमें तत्कालीन एसपी सिटी विजयपाल सिंह तथा स्थानीय पुलिस द्वारा अंतिम रिपोर्ट लगाने के बावजूद विपक्षियों और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की सांठगांठ से इसकी तीसरी बार जांच कराई गई जिसमें फिर से अंतिम रिपोर्ट लग गई जिसमें एक मुकदमे में उनके पुत्र की नामजदगी गलत पाई गई तथा दूसरे मुकदमे में बगैर साक्ष्य के अभियुक्तों के दबाव व प्रभाव मे।हैरत की बात यह है कि इस दौरान विपक्षियों द्वारा इनके भवन पर कब्जे का प्रयासकर,कर्मचारियों से दुर्व्यहार किया गया जिसके इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं।व्यापारी नेता श्री गुप्ता द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
मजबूरन तत्कालीन एडीजी जोन लखनऊ के निर्देश पर श्री गुप्ता तथा उनके गार्ड की तरफ से विपक्षी प्रियनाथ चट्टोपाध्याय, इंद्राणी चट्टोपाध्याय तथा उनके सहयोगियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के दो मुकदमे दर्ज किए गए जिसमें श्री गुप्ता के गार्ड द्वारा विधिवत जांच के बाद दर्ज कराए गए मुकदमे में तत्कालीन सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम द्वारा काल डिटेल रिकॉर्ड को दरकिनार कर होटल की एक पर्ची के आधार पर अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई।इसकी शिकायत फिर से एडीजी जोन लखनऊ से की गई है ।
और जांच वर्तमान सीओ अयोध्या को मिली है।इसी क्रम में श्री गुप्ता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र लगाने की तैयारी है और जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा दोनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई ,कुछ दिनों पहले प्रियनाथ चट्टोपाध्याय के सहयोगी आकाश जायसवाल, अखिल भारत जय गुरु संप्रदाय से निष्कासित विरागानंद और उनके स्थानीय सहयोगियों द्वारा सुनियोजित तरीके से श्री गुप्ता को धमकाने तथा उसके भवन में जबरन घुसकर बैग उठा ले जाने का आपराधिक कृत्य किया गया।
इसकी शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की गई का निर्देश होने के बावजूद श्री गुप्ता के साथ घटित किसी भी घटना का मुकदमा बगैर जांच के नहीं दर्ज किया विपक्षियों की ओर से श्री गुप्ता के विरुद्ध दर्ज किए गए और यदि इसके बाद भी कारवाई प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के संरक्षक नवमी लाल गुप्ता,राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अजीत प्रताप यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौरसिया, जिलाध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, राष्ट्रीय संयोजक जसवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।





