माँ की बातों से रूष्ट होकर छात्रा कर ली आत्महत्या

माँ की बातों से रूष्ट होकर छात्रा कर ली आत्महत्या

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

बंडा़मुंडा़ : बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले तिलकानगर बस्ती के ऊपर बस्ती में रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा 15 वर्षीय श्रुति लोहार ने आज सुबह अपने घर में  आत्म हत्या कर ली। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक श्रुति लोहार दसवी कक्षा की छात्रा थी आज सुबह स्कूल जाने को लेकर अपनी माँ से कुछ कहा सुनी हो गई। मृतिका श्रुति लोहार की माँ ने इस बात पर उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस बात से रूष्ट छात्रा ने अपने घर के एक कमरे में स्वयं को बंद कर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में बंडा़मुंडा़ पुलिस ने एक मामला दर्ज कर शव को शवपरिक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।