नबालिग को भगा ले जाने वाला बांछित अभियुक्त गिरफ्तार
धर्मेंद्र सिंह (संवाददाता)
श्रावस्ती - नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से भगा ले जाने के अभियोग में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह* एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सोनवा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 76/2026* धारा *137(2), 87 बीएनएस व 11/12 पॉक्सो एक्ट* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रतन, पुत्र राजू, निवासी -ग्राम बेहटा गौरा, माझा थाना- दरियाबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 20.05.2026 को वादी निवासी थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती क्षेत्र अंतर्गत द्वारा थाना सोनवा पर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सोनवा पर *मु0अ0सं0 76/2026* धारा *137(2) बीएनएस* पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक *श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा* द्वारा संपादित की गई। विवेचना के दौरान अपहृता की सकुशल बरामदगी के उपरान्त अभियोग में धारा *87 बीएनएस* तथा *11/12 पॉक्सो एक्ट* की बढ़ोत्तरी की गई तथा साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त *रतन पुत्र राजू* निवासी ग्राम बेहटा गौरा माझा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी का नाम प्रकाश में आया। दिनांक 27.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. रतन पुत्र राजू निवासी ग्राम बेहटा गौरा माझा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान
गिलौला-लक्ष्मननगर मार्ग, ग्राम खैराकला थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।





