नगरपाल की अनुपस्थिति में रोका गया भत्ता
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर नगरपालिका में नगरपाल की अनुपस्थिति में भत्ता रोका गया। इस संबंध में जन साधारण को सूचनार्थ नोटिस जारी किया गया। तालचेर नगरपालिका की ओर से जारी किया गया पत्रा संख्या -5112 दिनांक 19/12/2022 में इस बात का उल्लेख किया गया है कि नगरपाल के अनुपस्थिति में भत्ता लेने वाले समस्त हिताधिकारीयों को भत्ता नही दिया जा सकता।
हिताधिकारियों की जानकारी हेतु नगर परिषद कार्यालय द्वारा कार्यालय के सामने दीवार पर नोटिस लगाने की घटना ने विभिन्न महलों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तालचेर नगरपालिका के नगरपाल पवित्र भुतिया अनुपस्थित रहने के कारण बुजुर्गों को भत्ता नहीं मिलने के संबंध में नोटिस जारी किया गया है।
इस बिषय को लेकर शहरवासियों के बीच तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। कार्यालय द्वारा इस पत्र की एक प्रति जिला कलेक्टर को उपलब्ध करा दी गई है। इस संबंध में महापौर से संपर्क करने पर उन्होने जवाब में कहा है, कि यह 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस मामले में मुझे कोई जानकारी दिए वगैर ही नोटिस जारी कर दिया गया।





