नकली मिनरल वाटर की फैक्टरी शील दो गिरफ्तार
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
मिनरल वाटर की जगह बिक रहा है जहर!
तालचेर एक खनन क्षेत्र है, शुष्क दिनों में यहाँ का तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है, !जिससे जलाशय, कुएं और तालाब सूख जाते हैं। आजकल मिनरल वाटर एक फैशन बन गया है।आज मिनरल वाटर की मांग दुनिया के कोने-कोने में है। और बेईमान व्यापारी लाखों कमाने की उम्मीद में इसका फायदा उठाते दिख रहे हैं। इस तथ्य के बावजूद कि इनमें से कई मिनरल वाटर कारखाने बिना सरकारी मंजूरी के खोले गए हैं,इसपर बुद्धिजीवियों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की स्थिरता पर सवाल उठाए हैं।
लेकिन पानी की गुणवत्ता की जांच कभी नहीं की गई।
इस मिनरल वाटर के सेवन से लोगों को कई तरह की जानलेवा बीमारियों से पीड़ित होने की खबरें आती रही हैं। स्थानीय प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग विभिन्न तबकों में की जा चुकी है।
अनुगोल जिला सामान्य अस्पताल के डॉ.त्रिलोचन प्रधान को मिली सूचना के आधार पर तालचेर के हाटोतोटा के एक दो मंजिला इमारत पर बिना सरकारी दस्तावेजों के नामी कंपनियों के लोगों लगाकर शीतल पेय का व्यापार कर धन कमा रहे थे। लेकिन दो दिन पहले खाद्य स्वास्थ्य निरीक्षक हरप्रिय बेहरा ने इसे सील कर मुख्यालय को सौंप दिया। पुलिस जांच कर एक महिला और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दी है।





