दो रिवाल्वर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बडामुंडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़

झारखंड से बिक्री के लिए लाए गए थे हथियार

पुलिस सप्लाई नेटवर्क व अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

राउरकेला: बंडामुंडा पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को दो देसी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी रिवॉल्वर और एक देसी सिंगल शॉट पिस्टल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूचना मिलने पर बंडामुंडा थाना प्रभारी रंजन कुमार नायक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रेमनगर चौक पर छापेमारी की। इस दौरान सेक्टर-सी, बंडामुंडा निवासी मोहम्मद समसेर (52) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दोनों अवैध हथियार बरामद हुए।बंडामुंडा थाने में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में डीएसपी ने बताया कि आरोपी इन हथियारों को झारखंड से बिक्री के उद्देश्य से लेकर आया था। हालांकि, पुलिस की जांच और निगरानी अभियान के दौरान वह गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(ए) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियारों की सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इस तस्करी का नेटवर्क कितना व्यापक है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रंजन कुमार नायक, सब-इंस्पेक्टर अर्जुन सेठी, सब-इंस्पेक्टर कादंबरी सिंह, एएसआई संजीता सामल तथा बंडामुंडा थाना के अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।