जूनियर भारतीय हॉकी दल में सुंदरगढ़ के रिकार्ड नौ खिलाड़ी

जूनियर भारतीय हॉकी दल में सुंदरगढ़ के रिकार्ड नौ खिलाड़ी

सतीश शर्मा (उप संपादक) 

हॉकी इंडिया ने मंगलवार (30 जून) को बेल्जियम दौरे पर जाने वाली 22 सदस्सीय जूनियर (21 वर्ष) पुरुष हॉकी दल की घोषणा की है। इस दल में ओड़िशा के रिकार्ड नौ खिलाड़ियों को स्थान मिला है। ये सभी सुंदरगढ़ जिले के है। 

दल में चुने गए खिलाड़ी हैं - 

विवेक लकड़ा (गोलकीपर), अनमोल एक्का, रोहित कुल्लू, प्रशांत बारला, संजित तिर्की (डिफेंडर), एड्रोहित एक्का, मुकेश टोपो, रितिक लकड़ा, (मिडफील्डर), आर्यन खेस (फारवर्ड),  दल का कप्तान भी ओड़िशा के अनमोल एक्का को बनाया गया है।

ओड़िशा हॉकी के इतिहास में यह पहला अवसर है कि किसी भारतीय हॉकी दल में एक साथ नौ खिलाड़ी चुने गए हैं।

आगामी जूनियर एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप की तैयारी के लिए इस दल को अनुभव प्राप्त करने के लिए बेल्जियम भेजा जा रहा है। 5 जुलाई से 18 जुलाई के मध्य बेल्जियम दौरे में यह दल मेजबान बेल्जियम के अलावा ऑस्ट्रिया, जर्मनी और नीदरलैंड के विपक्ष में मैच खेलेगा। बंगलौर से कप्तान अनमोल एक्का ने बात करते हुए बताया कि दल सभी खिलाड़ी उत्साह से भरे हुए हैं, और आत्मविश्वास के साथ यूरोपीय दलों से मुकाबले के लिए तैयार हैं।  दौरे में भारत का दो मैच 7 और 8 जुलाई को ऑस्ट्रिया के विरुद्ध, फिर मेजबान बेल्जियम के विरुद्ध 10 व 14 जुलाई को दो मैच खेलेगा। 13 जुलाई को जर्मनी और 17 जुलाई को नीदरलैंड के विरुद्धभारत आखिरी मैच खेलेगी।4 जुलाई को दल बेल्जियम के लिए रवाना होगी।