दो युवको की निर्मम हत्या
राउरकेला के टांगरपाली थाना अंतर्गत आनेवाले कंस्ट्रक्शन कालोनी में हुई दो युवको की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को दंपति समेत चार पाँच लोगों के ऊपर संदेह है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिक्रम केशरी भोई ने मीडिया को दी जानकारी के अनुसार गंजू भूमिज के घर पर हुई इस हत्याकांड़ के बाद से गंजू भूमिज और उसकी पत्नी फरार है।
संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पुलिस थाने में बुलाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को इस हत्याकांड़ में दंपती समेत चार - पांच लोगों के सामिल होने की आशंका है।
मृतक युवको में इंद्रजित स्वांईं ठेकेदारी का काम करता था और संजय दास निजी कंपनी में नौकरी करता था। दोनो को लाठी-डंडे़ और कुल्हाड़ी से मार मार कर हत्या कर दी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड़ को 4 फरवरी की शाम 4 बजे के करीब अंजाम दी गई थी। ऐसी चर्चा सुनने को मिल रही है कि भूमि विवाद को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
पुलिस घटना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल ताजा जानकारी यह है कि दोनो शवो को शवपरिक्षण के लिए भेज दिया गया है।





