दूसरे चरण के मतदान के बीच छ ग में नक्सली हमला
नितिन सिन्हा (संपादक : खबरसार)
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के दौरान गरियाबंद जिले के बड़े गोबरा में मतदान दल पर नक्सलियों ने किया हमला। मतदान दल की वापसी मार्ग से कुछ आगे नक्सलियों ने विस्फोट किया। यहां विस्फोट के चपेट में आने से आईटीबीपी का आरक्षक जवान बुरी तरह से घायल हो गया।जिसके बाद मतदान दल को दूसरे रास्ते से लाने में प्रशासन जुट गया। मिली जानकारी के अनुसाएर बड़े गोबरा से मैनपुर के लिए निकला मतदान दल सुरक्षित है। वही घायल आईटीबीपी के जवान की मौत हो गई है।
मतदान पूरा होने के बाद वापस लौट रहा था दल। इसी बीच जवान का पैर आइईडी के ऊपर पड़ गया। जिसके चलते विस्फोट हुआ और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की पुष्टि गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने की है।





