दुबारा शुरू होगा ओआईएसएल स्टील लिमिटेड

दुबारा शुरू होगा ओआईएसएल स्टील लिमिटेड

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर: ओ.आई.एस.एल.स्टील लिमिटेड कंपनी के प्रांगण में शिवरात्रि के अवसर पर रूद्राभिषेक किया गया। अवकाशप्राप्त सुरक्षा अधिकारी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया रूद्राभिषेक, सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर स्थित जामपली के ओ.आ.ई.एस.एल. स्टील लिमिटेड के प्रांगण में बनी शिव मंदिर में अवकाशप्राप्त सुरक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार बल्लभ ने अपने धर्मपत्नी  के साथ मंदिर प्रांगण में पंडितों के मंत्र उच्चारण के साथ पूरे विधि-विधान से शिवरात्रि के अवसर पर रूद्राभिषेक किया।

आपको बता दे की ओ.आई.एस.एल. कंपनी के पुराने मालिक ने इसे बंद कर दिया था अब इसे नई कंपनी द्वारा पु:न चालू किया जा रहा है, जिसमें रात दिन काम चल रही है, वही कंपनी के अवकाशप्राप्त सुरक्षा अधिकारी ने शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर प्रांगण में पूरे विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक करवाई जिस में कंपनी के अनेक अधिकारियों समेत कर्मचारी उपस्थिती देखी गई महाशिवरात्रि पर कंपनी के पु:न विकास हेतु यह रूद्राभिषेक की गई।