दिन दहाडे़ मोटरसाइकिल चोरी
हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक)
बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र में आनेवाले चंपागढ़ से बीते कल 27 जून के दिन अपराह्न 3.15 बजे एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। मोटर साइकिल स्वामी लखन हासदा का कहना है कि यह चोरी टोनी प्रधान नामक व्यक्ति ने की है। इस संबंध में लखन हासदा ने बंडा़मुंडा़ थाने में शिकायत की है।
लखन हासदा की हीरो पेसन एक्सप्रो मोटरसाइकिल क्रमांक ओडी 14ए 6140 बीते कर चंपागढ़ से चोरी हुई है।
बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र में कुछ दिनो पहले सेक्टर सी स्थित बिजय क्लोथ स्टोर के सामने से दुकान के एक कर्मचारी की साइकिल चोरी हुई थी। यह घटना दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी।
बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र में इस तरह की चोरीयाँ होने का कारण नशा पान बताया जा रहा है। अंचल के लोगों का कहना है कि कुछ युवक नशे के आदी हो चुके है और अपनी नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए इस तरह की चोरीयाँ करते है।
बन्डामुन्डा थाना क्षैत्र में बीते 25 जून को एक ब्राउनसुगर का कारोबारी आटो रिक्शा चालक पुलिस के हाथ लगा है जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह आटो चालक कपाटमुंडा में पकड़ा गया था।
https://saranshdainik.com/ब्राउनसुगर-का-कारोबारी-पहुँचा-जेल
वही बर्षो पहले एक आटो चालक की चालक सीट पर मौत हो गई थी। जिसकी जेब से ब्राउनसुगर निकला था।
आटो चालक के पास से ब्राउनसुगर मिलना। आटो में गौमांस तस्करी होना। यह बाते इस बात की ओर इशारा करती है कि कुछ आटो चालक गैरकानूनी कारोबार में संलिप्त है।
बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र में ही बर्षो से सट्टा और जुआ खेल चल रहा था जिसके आयोजक पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही करने से वर्तमान में कारागार में बंद है।
https://saranshdainik.com/जुआ-सट्टा-और-नशाखोरी-का-विरोध-करने-वाले-पर-हमला-एसपी-के-निर्देश-पर-हुई-कार्यवाही
यह सारी बाते इस ओर इशारा कर रही है कि बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र में नशा और जुआ का कारोबार जोरो पर फल फूल रहा है। जिसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए युवक चोरी और तस्करी जैसे अपराध करने लगे है। इस पर अंकुश लगना अतिआवश्यक हो गया है।
शहर को अपराध मुक्त करने की ठान चुके नये पुलिस अधीक्षक मित्रभानू महापात्र से लोगों को काफी उम्मीद है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर असामाजिक गतिविधियों और गैरकानूनी कारोबार पर कार्यवाही होती नजर आ रही है। अब देखना यह है कि अपराध में जकड़ा यह अंचल कबतक अपराध मुक्त हो पाता है।
फिलहाल आबकारी विभाग हो या स्थानीय पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों की ताबड़तोड़ कार्यवाही साफ नजर आ रही है।





