तीन सूत्रीय मांग को लेकर शिक्षको का अनिश्चित कालीन हड़ताल
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
ओडिशा राज्य के सभी शिक्षक अपने अपने प्रखंड़ शिक्षा कार्यालय के समक्ष अनिश्चित तीन सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे।
इसीक्रम में राजगांगपुर शहर के नगरपालिका और प्रखंड़ शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के समक्ष अपने 3 मांगों को लेकर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अनिश्चित काल के लिए बैठे पाए गए।
वहीं शिक्षकों का कहना है कि 2017 में, हम शिक्षकों द्वारा विभिन्न मांगें रखीं गई थी, इसको लेकर भुवनेश्वर में,पूरे राज्य के शिक्षक अपनी मांगों से सरकार को अवगत कराया था लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया।
शिक्षकों का कहना है कि केंद्रीय दर पर हम सबों का भुगतान करें, शिक्षक मानकों को नियमित करें , एक्स कैडर के शिक्षकों को हटाएं, जब तक मुख्यमंत्री हस्तक्षेप नहीं करते तब तक शिक्षको का बैठक जारी रहेगा,इसकी जानकारी शिक्षक संघ द्वारा दी गई है।
अब देखना यह होगा कि शिक्षकों की मांग सरकार पूरी करती है या यूं ही शिक्षकों का अनिश्चितकाल कालिन बैठक जारी रहेगा।





