तीन मंजिला मकान से गिरकर मजदूर की मौत
अनुराग आचार्य (व्यौरो चीफ:अंगुल)
अंगुल जिला अंतर्गत आनेवाले तालचर शहर के हाँडीधुआँ चौक स्थित एक तीन मंजिला मकान में काम करने वाला एक मजदूर किसी कारण वस अचानक नीचे गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया।
उसे एक वाहन से चिकित्सा के लिए कटक ले जाया जा रहा था,कि आधे रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से कुछ श्रमिक तालचर आकर निर्माण कार्य करते है।
इन्ही लोगो के बीच से 30वर्षिय आमिर मियाँ एक तीन मंजिला मकान के घर के छत में प्लास्टर का काम करते समय अपना संतुलन खोकर नीचे गिर पडा़ था।
गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाते समय आधे रास्ते पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
कोयलारी थाना की पुलिस उसके शव को कब्जे में लेकर शव परीक्षण के उपरांत परिजनो को शौप दी





