जयंती पर याद किए गए स्वर्गीय कांशीराम

जयंती पर याद किए गए स्वर्गीय कांशीराम

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर  स्वर्गीय कांशीराम की जयंती मनाई। 

समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वर्गीय कांशीराम की जयंती मनाई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महानगर महासचिव हामीद जाफर मीसम, और पार्टी नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया इस मौके  पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा की कांशीराम ने समाज के  दलित और पिछड़े वर्ग के लिए एक ऐसी जमीन तैयार की, जहां पर वे अपनी बात कह सकें और अपने हक के लिए लड़ सकें। आजीवन अविवाहित रहे कांशीराम ने पूरा जीवन पिछड़े वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए और उन्हें एक मजबूत और संगठित आवाज देने के लिए समर्पित कर दिया , प्रदेश सचिव राम अचल यादव ने कहा कि  1965 में कांशीराम ने डॉ. अम्बेडकर के जन्मदिन पर सार्वजनिक अवकाश रद्द करने के विरोध में संघर्ष किया। इसके बाद उन्होंने पीड़ितों और शोषितों के हक के लिए लड़ाई लड़ने का संकल्प ले लिया,  प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव प्रदेश सचिव राम अचल यादव महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा प्रवीण सिंह,रियाज अहमद दान बहादुर सिंह , अजय यादव, वीरेंद्र गौतम, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विद्या भूषण पासी, जगत नारायण यादव, मिर्जा सनी , ऋतुराज यादव, ऋतुराज सिंह , कृष्ण निषाद, मिर्जा सनी, प्रदेश सचिव पिछड़ा ब्रिजेश सिंह, जिला सचिव गौरव पांडे,प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी, पार्षद जगत नारायण यादव, औरंजेब खान, अनस खान, संस्कार सिंह, वासु सिंह,आदि लोग मौजूद रहे!!