बडी़ माता मंदिर में मनाई गई दुर्गा अष्टमी
बड़ी माता मंदिर चमरहिया हर्रैया बस्ती में विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा दुर्गा अष्टमी कार्य क्रम पूरी श्रद्धा एवं परंपरा के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कविता त्रिपाठी मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी गोरक्ष प्रांत की पालक, सुषमा तिवारी जिला दुर्गा वाहिनी प्रमुख, विहिप हर्रैया जिला उपाध्यक्ष भारती शुक्ला तथा जिला मठ मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख कौशिल्या ने शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कविता त्रिपाठी ने कहा कि नारी दुर्गा के नौ रूप में अपने जीवन में काम करती है। नारी, शक्ति, समृद्धि और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी है। दुर्गा जी के हाथ में तलवार है। हमें माता दुर्गा से प्रेरणा लेकर शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना चाहिए।पहिचान छिपा कर संगठित अपराधियों द्वारा हिन्दू समाज की लड़कियों और महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर उनका जीवन बर्बाद करने का कुचक्र किया जाता है जिसे लव जिहाद कहा जा रहा है। सरकारी जमीन तथा हिन्दू समाज की जमीन पर कब्जा कर लैंड जिहाद किया जाता है। विहिप हर्रैया उपाध्यक्ष भारती शुक्ला ने कहा कि नारी सृजन और पोषण के साथ काली बनकर राक्षसों का संहार भी करती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वायड, मिशन शक्ति कार्य क्रम, महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आज हमारी बेटियों और महिलाओं की ओर कोई भी दरिन्दा कुदृष्टि डालने में डरता है। अच्छी कानून व्यवस्था में बेटियों को सुरक्षा के साथ पढ़ लिख कर आगे बढ़ने का अवसर मिला है। सुषमा तिवारी ने कहा कि बेटियों को अपनी तथा हिन्दू समाज की सुरक्षा हेतु सक्षम बनाने के लिए दुर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण दिया जाता है। महिलाओं को मातृशक्ति के रूप में प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जा रहा है।लव जिहाद लैंड जिहाद से बचने के लिए सावधान रहें तथा अपरिचित व्यक्ति से संपर्क न रखें।कौशिल्या ने कहा कि बड़ी माता मंदिर चमरहिया पर सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की सदस्य भाग लेती हैं।देव पूजा के साथ राष्ट्र पूजा करने का संकल्प लिया जाता है। हिन्दू धर्म की परंपरा और संस्कृति को बचाने के लिए मंदिरों और अर्चक पुरोहित की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर संजू, लक्ष्मी, उर्मिला, रेनू, दुर्गावती पांडेय, अर्चना, भिमलावती, पूनम मिश्रा, दुर्गावती वर्मा, चंचल मिश्रा, रीना मिश्रा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।





