तिलका नगर में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा शांति श्रृंखला बनाए रखते हुए धूमधाम के साथ पालन करने के लिए बैठक की गई।
तिलकानगर के दूर्गा पूजा पंडाल में पूजा कमिटी की बैठक आज आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी दिनों में होने वाली दुर्गा पूजा का आयोजन किस तरह सफलता पूर्वक किया जाए इसपर बिचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही एक कमिटी का गठन किया गया। यह कमिटी दुर्गा पूजा को सफलता पूर्वक आयोजित करेगी।
इस कमिटी के अध्यक्ष संतोष राजन, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव गोपाल चौधरी, उप सचिव देवाशिश महांती, रोकड़िया आर के जयश्वाल, उपरोकडिया सन्नी सिंह, सलाहकार मिथलेस सिंह, चीता गोराई, अशोक महांती, एच महतो,राकेश चक्रवर्ती सर्व सम्मति से चुने गए।





