तालचेर में रात दिन बिक रही है अवैध शराब
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर कस्बे में बह रही है देशी-विदेशी शराब की नदियाँ, रात हो या दिन शराब हर समय उपलब्ध है। शराब व्यवसायी धनवान हो रहे है वहीं दूसरी ओर लोगों का घर परिवार शराब की वजह से उजड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन मौन है।
तालचेर कस्बे में न दिन होता है, न रात होती है, देशी-विदेशी शराब सदा उपलब्ध रहती है। एक ओर जहां शराब बेचने वाले अमीर हो रहे है वहीं गरीब और मध्यम वर्गीय लोग शराब की वजह से बर्बाद हो रहे हैं।
पूरा परिवार जिस व्यक्ति पर निर्भर है वह अपनी सारी जिम्मेदारी शराब के आगे भूलता जा रहा है।
स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार तालचेर कस्बे से शुरू होकर नगर परिषद के वार्डों तक स्थानीय और विदेशी शराब के व्यवसायी इस कारोबार को पैसे कमाने का उपयुक्त माध्यम मानने लगे है।आबकारी विभाग कार्यालय के पास सड़क किनारे पुलिस की जानकारी में व्यापारी खुलेआम शराब का अवैध व्यापार कर रहे है।
यहाँ प्रश्न उठता है कि पूरे तालचेर में उन्हें शराब का अवैध व्यापार करने के लिए प्रोत्साहन कौन दे रहा है, अलग-अलग हलकों में यह चर्चा है कि वे बिना किसी डर के शराब का अवैद्य कारोबार कैसे कर रहे हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी पूरी जानकारी है। यहाँ के मूल निवासियो का कहना है कि यह शराब मीलीमाड ब्राह्मणी नदी के पार से आ रहा है, जबकि अन्य कहते हैं कि यह शराब सारंग ब्राह्मणी पुल के माध्यम से तालचेर आ रहा है। अंचल में ऐसी चर्चा है कि,अगर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो शराबी नशापान के आगे परिवार को अंधेरे में धकेल देगे,इसतरह परिवार के उजड़ने के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है।





