तालचेर में चुनावी सरगर्मी तेज
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ संभावित प्रत्याशी लोगो के बीच अपनी छवि बनाने में व्यस्त।
तालचेर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में समाप्त हो गया है, जबकि तालचेर शहर का माहौल नगरपालिका चुनावों के घोषणा के साथ पूरे सरगर्मी पर है।
राज्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगर निगम चुनाव की घोषणा। के साथ आचार संहिता लागू कर दी गई है। तालचेर नगर परिषद 21 वार्डों से बनी है। 21 वार्डों में पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता और नेता चुनाव की घोषणा के बाद आज से विभिन्न वार्डों में प्रचार के लिए लग गए हैं।
चलित वर्ष निर्वाचन कमिश्नर की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस बार नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधे तौर पर होगा।
इसे ध्यान में रखते हुए, तालचेर में विभिन्न पार्टियों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए कोशिश जोरो पर हैं, और वरिष्ठ नेताओं द्वारा इसके लिए पैरवी करते देखा गया है।
पिछली बार निर्वाचन में भाग लेने वाले पार्षदो में सरकार की नई संरक्षण नीति के कारण उनके बीच असंतोष देखा जा रहा है। जबकि नये प्रार्थियो में उत्साह देखा जा रहा है।
निर्वाचन की घोषणा होने के साथ तालचेर शहर की सरगर्मी तेज हो गई है।





