राउरकेला में विश्व पोखाल दिवस मनाया गया

राउरकेला में विश्व पोखाल दिवस मनाया गया

सन् 2011 से, प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को दुनिया भर में विश्व पोखल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पोखाल दिवस ओडिशा का एक प्रमुख दिवस है,यह दिवस ग्रीष्म ऋतु के स्वागत में मनाया जाता है, मुख्य रूप से ओडिया लोग अलग-अलग तरीकों से गर्मियों का स्वागत करते हैं। इस अवसर पर राउरकेला में पंथ निवास में विश्व पोखाल दिवस मनाया गया। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री जुएल ओराम, रघुनाथपल्ली विधायक दुर्गा चरण तांती, वाणिज्य और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एन.बी.एस. राजपूत, जिला कलेक्टर डॉ. शुभंकर महापात्र, पुलिस उप महानिरीक्षक बृजेश कुमार रॉय, डीआईएसी राउरकेला स्टील प्लांट आलोक बर्मा, पुलिस अधीक्षक राउरकेला नितेश वाधवानी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरंजन साहू, डिप्टी कलेक्टर पानपोष  विजय कुमार नायक, सुंदरगढ़ सदर डिप्टी कमिश्नर तेजस्विनी बेहरा और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पोखल का आनंद लिया। केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने पोखल दिवस के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के विश्व पोखाल दिवस कार्यक्रम का वर्चुअल मीडिया के ज़रिए भुवनेश्वर में लाइव टेलीकास्ट किया गया। पोखल दिवस पर मेहमानों को आलू, बैंगन, भर्ता, शाग भाजा, खोख, फूल पीठा, फिश फ्राई जैसी 25 तरह की तली हुई डिश परोसी गईं। पर्यटन विभाग के उप निदेशक निरंजन महापात्रा ने बताया कि मेहमानों ने इसका खूब मज़ा लिया।